Sunday, July 12, 2015

हिंदी फिल्म संगीत

बहुत दिनों से एक ख्याल मन में आ रहा है. हिंदी फिल्म संगीत के बारे में. हिंदी फिल्म संगीत के इतिहास में एक से बढ़ कर एक नगीने हुए हैं. इनकी संख्या गिनना मुश्किल है पर कुछ नाम जो एक दम हमारे दिलो दिमाग को झकझोर देते हैं उनमे कुंदन लाल सहगल, नौशाद, शंकर जयकिशन, शैलेन्द्र, मोहम्मद रफ़ी, मुकेश, मदन मोहन, लता मंगेश्कर, आशा भोंसले, सचिन देव बर्मन, राहुल देव बर्मन, आनंद बक्शी, गुलज़ार, कल्याणजी आनंदजी, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, किशोर कुमार, खैयाम, उदित नारायण, सोनू निगम, श्रेया घोषाल इत्यादि के नाम हैं. ये सूची पूरी नहीं है पर मेरी पसंद की है. पर मेरा इरादा आज ये इतिहास को जीवित करने का नहीं है. बस कुछ बातें जो मैंने विगत कुछ दिनों में गौर की उस पर लिखना चाहता हूँ.
जब कभी भी गीतकार संगीतकार जोड़ी का नाम जेहन में आता है तो शैलेन्द्र-शंकर जयकिशन, मजरूह-सचिन देव बर्मन, गुलज़ार राहुल देव बर्मन, आनंद बक्शी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का नाम उभरता है. इसी तरह अक्सर रफ़ी और नौशाद या किशोर और राहुल देव बर्मन, लता और मदन मोहन इत्यादि का नाम लिया जाता है। ये विडम्बना ही है की रफ़ी साहब के सर्वश्रेष्ठ गीत मदन मोहन के संगीत में आये हैं. इसी तरह से मुकेश को अक्सर शंकर जयकिशन के साथ गता हुआ पाया गया है पर उनका सर्वश्रेष्ठ कल्याणजी आनंदजी के साथ. जरा गौर करिये.
"ये दुनिया ये महफ़िल" (हीर-राँझा), "तुमसे कहूँ एक बात पैरों सी हलकी २" (दास्तान) या "मिले न फूल तो काँटों से दोस्ती कर ली" (अनोखी रात) इत्यादि, इनमें आपको एक अलग ही रफ़ी नज़र आयेँगे. मदन मोहन साहब ने लता और रफ़ी का सबसे बेहतरीन उपयोग किया।
इसी तरह मुकेश के सारे बेहतरीन गीत कल्याणजी आनंदजी ने गवाए हैं.
"जिस दिल में बसा था प्यार तेरा", "हम छोड़ चले हैं महफ़िल को", "ज़ुबान में दर्द भरी दास्ताँ चली आई" आदि. मुकेश की दर्द भरी आवाज़ हमेशा इस जोड़ी में सबसे ज्यादा निखरी है. यकीं न आये तो किसी भी संगीत पोर्टल पर मुकेश के गाने सुन कर देखिए. ज्यादातर गीत कल्याणजी-आनंदजी के निर्देशन  होंगे.
अब सबसे चौंका देने वाली बात जिस पर कई लोग सहमत नहीं होंगे. पर ये मेरे विचार हैं. किशोर कुमार को अक्सर राहुल देव बर्मन के साथ ही याद किया जाता है. इस जोड़ी ने एक से बढ़ कर एक "रोमांटिक" गीत दिए हैं श्रोताओं को. पर किशोर कुमार के सार्वभौमिक उपयोग लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने किया है. लगा न झटका. चलिए कुछ गीतों पर गौर करते हैं. किशोर कुमार को ज्यादातर मस्ती या रोमांटिक गीतों के लिए जाना जाता है. राहुल देव ने उनका उपयोग बहुत ही सीमित परिधि में किया.
किशोर कुमार का पहला ग़मगीन हिट गाना था, अजनबी तुम जाने पहचाने से लगते हो (रंगोली). इसी  दौर में एक और गण हिट हुआ था, मेरे मेहबूब क़यामत होगी (मि X इन बॉम्बे). गौर करने की बात ये है की उस दौर में रफ़ी या मुकेश ही दर्द भरे गीतों के लिए फिट माने जाते थे . LP ने किशोर कुमार के इस प्रतिभा को उजागर किया था. इसी तरह किशोर कुमार की पहली क़व्वाली "हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम" भी LP ने ही रचा था. पहला ग़ज़लनुमा गीत था "मेरे दीवानेपन की भी" (मेहबूब की मेहँदी). जहां बाकी संगीतकारों ने किशोर कुमार को ज्यादार रोमांटिक गानों में पिरोया LP ने उन्हें विविधिता दी. जिसकी वजह से RD ने भी उन्हें इस तरह के कुछ गीत गवाए। यहाँ पर विशेष रूप से "मेरा जीवन कोरा कागज़ (कोरा कागज़)" या "बड़ी सूनी २ (मिली)" का भी जिक्र करना होगा जिसमें किशोर कुमार का अलग ही रूप सामने आया. हिंदी फिल्म संगीत के इतिहास में "कल्याणजी आनंदजी", "लक्ष्मीकांत प्यारेलाल" और "जतिन ललित" कुछ ऐसे नगीने हैं जिनके साथ थोड़ा कम न्याय हुआ। जहाँ कल्याणजी आनंदजी, शंकर जयकिशन और सचिन देव बर्मन से छुप गए वही लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, राहुल देव बर्मन से। यही हाल 90s में जतिन ललित के साथ हुआ जिन्होंने सबसे कर्णप्रिय गीत उस दौर में दिए पर वो ए आर रहमान के सामने दब गए।
यकीं नहीं आता न।  कोई बात नहीं।  ये सिर्फ मेरे विचार हैं.

Wednesday, May 6, 2009

Position available in UGC project

UGC funded project “Force Induced Unzipping in Biopolymers

Applications are invited for a Project Assistant (PA) to work in UGC funded project “Force Induced Unzipping in Biopolymers” under Dr. Navin Singh, Physics Group, BITS, Pilani.

Essential Qualification: M. Sc. in Physics with good academic record. Candidate having M.Phil. in Physics will get the preference. Selected candidate may be admitted to Ph.D. program of the Institute and may get the accommodation in the campus.

Knowledge of programming language such as C or Fortran is desired.

Emoluments: Rs. 8,000/- per month (fixed).

Duration: Three years or completion of the project whichever is earlier.


Application with complete Bio-data on plain paper should be reached to the undersigned by post or e-mail on or before 25th July, 2009. Selected candidate will be called for interview at Birla Institute of Technology and Science, Pilani. No TA/DA will be paid for the interview.


Principal Investigator:

Dr. Navin Singh

Physics Group

Birla Institute of Technology and Science (BITS),

Pilani: 333031, Rajasthan

e-mail: knavins@gmail.com navin@bits-pilani.ac.in

Phone: +919887321072

Sunday, November 30, 2008

Attack on Bharat

Thanks God, we are safe now.......this might be the most popular reaction of us after incidences like this. We thank God, pray God to save ourselves only......ridiculous....

We are living in a very critical situation. Our country is not safe. The most important is the respect in the world community we lost now. This was not an attack on Mumbai, this was attack on the sovereignty of Bharat (India). Situation was handled because we have brave and honest soldiers. But this situation demand a very serious question. How many times, common man, commandos, army personal, policemen pay for the mistakes (blunders) of intelligence and corrupt politicians.

Nothing to say about the reactions of Mumbai CM, deputy CM & HM who call this incidence as an accident which took place in places like Mumbai. Role of electronic media was also highly irresponsible. They were airing it like they are covering a T20 match or Soccer final. "We are the first to show you this breaking news....". Was this incidence "A breaking news"? No.....absolutely not. You were covering a serious incidence in which the sovereignty of our country was attacked. There is no difference in the act of a politicians and media personal. Now I completely switched off the news channel, it increases the level of our frustration. Thank God, we have now a media (like blog) where we can share our thoughts and frustrations. The news came that Hemant Karkare and two others were shot because their planning was a live telecast and part of "breaking news". I believe this is true. Media should understand their responsibility.....